1.पृथक कक्षाओं एवं संवर्धन कार्यक्रमों का प्रयोग शिक्षा के लिए किया जाता है :- (RTET-2012,L-2)
(1) प्रतिभाशाली बालकों के लिए
(2) निम्न शैक्षिक उपलब्धि बालकों के लिए
(3) प्रतिभाशाली एवं निम्न शैक्षिक उपलब्धि बालकों के लिए
(4) इनमें से कोई नहीं
2 - कोलकाता विश्वविद्यालय ने कब प्रथम मनोविज्ञान विभाग प्रारंभ किया
(1) 1938. (2) 1916
(3) 1915. (4) 1917
3. प्रजातान्त्रिक मूल्यों एवं सिद्धांतों का अनुसरण कौनसी विधि करती है ?
(1) समाजमिति विधि
(2) सामाजिक अध्ययन विधि
(3) वाद-विवाद विधि
(4) उपरोक्त सभी विधियां
4. इस अवस्था में बालकों को नई खोज करने की और घूमने की प्रवर्ति बहुत अधिक बढ़ जाती है :- (RTET-2015, L-1)
(1) शैशवावस्था। (2) उत्तरबाल्यावस्था।
(3) किशोरावस्था। (4) प्रौढ़ावस्था।
5. प्रश्नोत्तर विधि का जनक माना जाता है-
(1) मॉन्टेसरी (2) कॉल्डवैल कुक
(3) फ्रोवेल (4) सुकरात
6. कौनसी शिक्षा मनोविज्ञान की उपयोगिता है ?
(A) शिक्षा मनोविज्ञान अध्यापक को विद्यार्थियों की विशेषताओं एवं उनके विकास का ज्ञान प्रदान करता है।
(B) शिक्षा मनोविज्ञान अध्यापक को विद्यार्थियों की वैयक्तिक विभिन्नताओं को समझाने में सहायता प्रदान करता है।
(C) शिक्षा मनोविज्ञान अध्यापक को उचित अध्यापन-विधि के चयन में सहायता नहीं करता है।
(D) शिक्षा मनोविज्ञान अध्यापक को विद्यार्थियों के मूल्याङ्कन करने में सहायता प्रदान करता है।
(1) केवल C (2) A व B
(3) A,B व D (4) A,B,C व D
7- शिक्षा मनोविज्ञान में जिन बालकों के व्यवहार का अध्ययन किया जाता है
(1) मन्द बुद्बि
(2) पिछडे हुए
(3) समस्यातमक
(4) उपरोक्त सभी
8. बाल केन्द्रित शिक्षा” किसकी देन है ?
(1) शिक्षा के राष्ट्रीयकरण की
(2) सर्व शिक्षा अभियान की
(3) शिक्षा मनोविज्ञान की
(4) उपरोक्त सभी की
9. निम्न में से कौनसा उदाहरण अर्जित प्रेरक का है :- (RTET-2015,L-1)
(1) भूख। (2) पुरस्कार।
(3) रूचि। (4) 2 व 3 दोनों।
10. शिक्षा मनोविज्ञान शैक्षिक परिस्थितियों के मनोविज्ञान पक्षों का अध्ययन है ” यह कथन किस मनोवैज्ञानिक का है ?
(1) जेम्स ड्रेवर
(2) ट्रो
(3) लिंग्रेन
(4) जे.एम. स्टीफन
11. अधिगम निर्योग्यता वाले बालकों में प्रकरण सम्बंधी निम्न में से किस प्रकार की कमी पाई जाती है -(RTET-2012,L-2)
(1) संख्याओं सम्बधी सूचनाओं को याद करने में समय एवं दिशा की कम समझ
(2) प्राय: अत्यधिक सक्रिय व्यवहार
(3) मांसपेशियों पर कम नियंत्रण
(4) कम मानसिक सक्रियता
12. अंतर्दृष्टि अधिगम” में समस्या की किस स्थति पर ध्यान दिया जाता है ?
(1) सम्पूर्ण स्थति पर ।
(2) प्रारंभिक स्थति पर ।
(3) विशेष स्थति पर ।
(4) लुप्त स्थति पर ।
13. निम्नलिखित में से स्टेनले हॉल द्वारा प्रतिपादित सिद्धांत है ?
(1) सप्रयोजन व्यवहारवाद का सिद्धांत ।
(2) पुनर्बलन का सिद्धांत ।
(3) पुनरावृति का सिद्धांत ।
(4) द्वितात्विक सिद्धांत
14. किसने सबसे पहले प्रश्नावली का निर्माण किया ?
(1) प्लेटो ने (2) वुडवर्थ ने
(3) लोविट ने (4) ब्रूनर ने
15. शिक्षकों की तैयारी की आधारशिला होनी चाहिए?
(1) पाठ्य पुस्तकें
(2) पाठ्यक्रम
(3) पाठ्यचर्या
(4) शिक्षा मनोविज्ञान
16. निम्न में से कौन सी तकनीक प्रक्षेपण तकनीक नहीं है:- (RTET-2012,L-2)
(1) खेल तकनीक
(2) शब्द साहचर्य परीक्षण
(3) चित्र साहचर्य परीक्षण
(4) व्यक्तिगत अध्ययन
17. शिक्षा मनोविज्ञान शैक्षिक विकास का क्रमिक अध्ययन है ” यह कथन किस मनोवैज्ञानिक का है ?
(1) जे.एम. स्टीफन
(2) ट्रो
(3) जेम्स ड्रेवर
(4) लिंग्रेन
18. शिक्षण प्रक्रिया में विद्यार्थी है :- (RTET-2015,L-1)
(1) आश्रित कर। (2) स्वतंत्र चर।
(3) मध्यस्त चर। (4) इनमें से कोई नही।
19. शिक्षा मनुष्य की अन्तनिर्हित क्षमता का परिपूर्णता से विकास करती है। यह कथन है?
(1) स्किनर (2) पेस्टालॉजी
(3) विवेकानन्द। (4) टैगोर
20. “संज्ञानवादी पद्धति” के जनक है?
(1) वाटसन
(2) जीनप्याजे व ब्रूनर
(3) कोहलर व कोफ्फा
(4) उपरोक्त में से कोई नहीं
Answer 👇👇👇👇👇👇
https://youtu.be/ZBdvJNv0mmk
Comments
Post a Comment