रसायन विज्ञान
रसायन विज्ञान ( Chemistry ) : - विज्ञान की वह शाखा जिसमें पदार्थों के गुणों, संघटन, संरचना तथा उनमें होने वाले परिवर्तनो का अध्ययन किया जाता हैं, उसे रसायन विज्ञान कहते है । chemistry शब्द की उत्त्पति मिश्र के कीमिया नाम से हुई है जिसका अर्थ है - काला रंग।
Lavoisier को आधुनिक रसायन विज्ञान का जनक कहते है। ( father of modern chemistry )
रसायन विज्ञान की शाखाएँ ( Branches of chemistry) : -
रसायन विज्ञान की प्रमुख शाखाएँ निम्न है :-
रसायन विज्ञान की प्रमुख शाखाएँ निम्न है :-
1. भौतिक रसायन ( physical chemistry ) : - विभिन्न नियमो व सिद्धांतो का अध्य्यन किया जाता है।
2. अकार्बनिक रसायन ( inorganic chemistry) : - अकार्बनिक तत्वों व उनके योगिकों का अध्ययन किया जाता है।
3. कार्बनिक रसायन ( organic chemistry ) : - कार्बन व उसके योगिकों का अध्ययन किया जाता है।
4. कृषि रसायन ( Agriculture Chemistry ) : - कृषि से संबंधित रसायन जैसे कीटनाशक, उर्वरक, मृदा की ph व संघटन का अध्ययन किया जाता है।
5. औधोगिक रसायन ( Industrial Chemistry ) : - विभिन्न पदार्थों का वृहद स्तर पर निर्माण से संबंधित नियम, विधियों व अभिक्रियाओ का अध्ययन किया जाता है।
6. जैव रसायन ( Biochemistry ) : - सजीवों में होने वाली रासायनिक अभिक्रियाओं तथा उनसे प्राप्त होने वाले पदार्थों का अध्ययन किया जाता है।
7. औषध रसायन ( Medicine Chemistry ) : - विभिन्न प्रकार की औषधियों के संघटन व बनाने की विधियों का अध्ययन किया जाता है ।
8. विश्लेषणात्मक रसायन ( Analytic Chemistry ) : - पदार्थों की पहचान, आयतन व मात्रा का आकलन किया जाता है।
पदार्थ ( Substance ) :-
वह वस्तु जिसका भार होता है, जो स्थान घेरती है अथवा जिसका आयतन हो, उसे पदार्थ कहते है। जैसे :- लकड़ी, कागज, लोहा, कॉपर, चूना, पत्थर आदि।
पदार्थों का वर्गीकरण (Classification of substance ) : -
[A] भौतिक अवस्था के आधार पर : - इस आधार पर पदार्थों को निम्न भागों में बांटा जा सकता है -
1. ठोस अवस्था ( Solid State ) : -
Continue ( जारी )
Comments
Post a Comment