● पदार्थों का वर्गीकरण : -
B. रासायनिक संघटन के आधार पर : - इस आधार पर पदार्थों को निम्न तीन भागों में बांटा गया -
1. तत्व ( Elements ) : - एक ही प्रकार के परमाणुओं के समूह या पदार्थ को तत्व कहते है। पदार्थ जिसमे समान प्रकार का नाभिकीय आवेश होता है, तत्व कहलाता है।
उदाहरण : - हाइड्रोजन (H), ऑक्सीजन (O), आयरन (Fe), ऐलुमिनियम (Al), ब्रोमीन (Br), फॉस्फोरस(P), सोना (Au), चांदी (Ag),प्लेटिनम (Pt),कॉपर (Cu), सोडियम (Na) आदि।
तत्व धातु जैसे - सोडियम, सोना, चांदी, तांबा, प्लेटिनम, लोहा पारा आदि, अधातु जैसे - फॉस्फोरस, ब्रोमीन, क्लोरीन, फ़्लोरिन, ऑक्सीजन नाइट्रोजन आदि तथा उपधातु जैसे - सिलिकन, जर्मेनियम आदि के रूप में पाया जाता है।
अब तक 116 तत्वों की खोज की जा चुकी है, जिनमें से परमाणु क्रमांक 92 ( यूरेनियम ) तक तत्व प्रकृति में पाये जाते हैं, जिन्हें परायूरेनिक या ट्रांसयूरेनिक तत्व कहा जाता है। यूरेनियम के बाद आने वाले तत्व मनुष्य द्वारा संश्लेषित किये गए हैं, जिन्हें अतिभारी ( super heavy ) तत्व कहा जाता है।
पृथ्वी की भूपर्पटी में पाये जाने वाले प्रमुख़ तत्वों की प्रतिशत मात्रा निम्न प्रकार है : -
१. ऑक्सीजन - 49.9%
२. सिलिकन - 26%
३. ऐलुमिनियम। - 7.3%
४. लोहा - 4.1%
५. कैल्सियम - 3.2%
मानव शरीर में सर्वाधिक मात्रा ऑक्सीजन (65%) तत्व की होती है।
तत्वों के प्रतीक : - तत्वों के प्रतीक उसके लैटिन नाम या अंग्रेजी नाम के प्रथम अक्षर से लिखा जाता है। कुछ तत्वों के प्रतीक में प्रथम अक्षर के साथ एक अन्य अक्षर लिखा जाता है, ताकि प्रतीक समान न हो, जिसमें प्रथम अक्षर कैपिटल लेटर में व द्वितीय अक्षर स्मॉल लेटर में होता है। प्रथम 20 तत्वों के प्रतीक निम्न प्रकार है : -
क्र.सं. तत्व का नाम प्रतीक
1. हाइड्रोजन - H
2. हीलियम - He
3. लीथियम - Li
4. बेरिलियम - Be
5. बोरोन - B
6. कार्बन - C
7. नाइट्रोजन - N
8. ऑक्सीजन - O
9. फ्लोरिन - F
10. नियॉन - Ne
11. सोडियम - Na
12. मैग्नीशियम - Mg
13. ऐलुमिनियम - Al
14. सिलिकन - Si
15. फॉस्फोरस - P
16. सल्फर - S
17. क्लोरीन - Cl
18. ऑर्गन - Ar
19. पोटैशियम - P
20. कैल्सियम - Ca
कुछ अन्य महत्वपूर्ण तत्वों के प्रतीक निम्न प्रकार है : -
तत्व का नाम प्रतीक
क्रोमियम - Cr
मेंगनीज - Mn
लोहा ( आयरन ) - Fe
कॉपर ( तांबा) - Cu
जिंक ( जस्ता ) - Zn
जेर्मेनियम - Ge
प्लेटिनम - Pt
चांदी ( सिल्वर ) - Ag
सोना ( गोल्ड ) - Au
टंगस्टन ( वोल्फ्रेमाइट ) - W
यूरेनियम - U
कुछ प्रमुख तत्वों के लेटिन नाम निम्न प्रजार है : -
तत्व लेटिन नाम प्रतीक
सोडियम नैट्रीयम Na
पोटैशियम कैलियम K
सिल्वर अर्जेंटम Ag
आयरन फेरम Fe
टंगस्टन वोल्फ्रेमाइट W
सोना औरम Au
पारा ( मर्करी ) हाइड्रोगैरम Hg
नोट : - मर्करी कमरे के ताप पर द्रव अवस्था मे पायी जाती है ।
2. यौगिक ( Compound ) : - दो या दो से अधिक तत्वों के निश्चित अनुपात में रासायनिक संयोग से बना पदार्थ यौगिक कहलाता है। यौगिकों का निर्माण उचित विधियों द्वारा तत्वों को निश्चित अनुपात में मिलाकर किया जाता है।
उदाहरण : - जल (H2O) सोडियम क्लोराइड ( NaCl ), शर्करा (C12H22O11 ), कार्बन-डाई-ऑक्साइड (CO2) आदि। जल का प्रत्येक अणु 2 ऑक्सीजन पमाणु व 1 हाड्रोजन परमाणु से मिलकर बना होता है, द्रव्यमान के आधार पर जल में हाड्रोजन व ऑक्सीजन का अनुपात 1 : 8 होता है, चाहे जल किसी भी स्रोत से प्राप्त हो।
3. मिश्रण ( Mixture ): - दो या दो से अधिक यौगिकों या तत्वों को किसी भी अनुपात में बिना रासायनिक संयोग के मिलाने पर मिश्रण का निर्माण होता है। मिश्रण के अवयवों को भौतिक विधियों के द्वारा पृथक कर सकते है।
उदाहरण - ( i ) वायु नाइट्रोजन, ऑक्सीजन, कार्बन डाई ऑक्साइड, जलवाष्प व अन्य गैसों का मिश्रण है।
( ii ) पीतल तांबा व जस्ता का मिश्रण है।
( iii ) चाशनी चीनी व जल का मिश्रण है।
. मिश्रण के प्रकार : - मिश्रण निम्न दो प्रकार के होते है -
I. समांगी मिश्रण : -
ऐसा मिश्रण जिसमे उनके अवयवी पदार्थों का संघटन एवं गुण मिश्रण के प्रत्येक भाग में एक समान होता है , उसे समांगी मिश्रण कहते है। जैसे - निम्बू का पानी, जल व नमक का घोल, जल व चीनी का घोल आदि।
II. विषमांगी मिश्रण : -
ऐसा मिश्रण जिसमें उनके अवयवी पदार्थों का संघटन एवं गुण मिश्रण के सभी भागों में एक समान नही होता है, उसे विषमांगी मिश्रण कहते है।
जैसे - रेत का मिश्रण, पानी में चॉक पाउडर का मिश्रण,
यह मिश्रण अस्थायी होता है।
Thanks,
Continue ( जारी )
. श्रवण गांधी जायल
Delta study point

Comments
Post a Comment